फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैंडबॉल में नवगीत का चमका नाम

Sun, 08 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खानपुर गांव की होनहार खिलाड़ी नवगीत ने 69वीं स्कूल राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे कैथल जिले और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। नवगीत ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

नवगीत सीवन स्थित पीएम श्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता एक फरवरी से पांच फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित की गई। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहने वाली नवगीत अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है।
विज्ञापन


नवगीत के पिता ईश्वर सैनी ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही खेलों के प्रति समर्पित रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने कभी उसके सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। नवगीत की इस सफलता के पीछे उनके कोच प्रशांत राय का विशेष योगदान रहा है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में नवगीत ने हैंडबॉल में निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के बाद खानपुर गांव सहित पूरे कैथल जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नवगीत का भव्य स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने नवगीत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


नवगीत अनुशासित और मेहनती है। उसकी लगन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि आज वह राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही है। नवगीत की सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है। -प्रशांत राय, कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें