फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन जिंदल को फिर टिकट मिलने से समर्थकों में खुशी

Sun, 09 Mar 2014 12:28 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान ने कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार नवीन जिंदल पर भरोसा जताया है। मिली जानकारी के अनुसार जिंदल को इस बार भी कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जैसे ही यह खबर मिली तो उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मालूम हो कि नवीन इससे पहले वर्ष 2004 और 2009 में लगातार दो बार इस सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। इस बार भी कांग्रेस ने उन्हीं पर दांव खेला है।
विज्ञापन


जिंदल को टिकट मिलने पर नवनीत गोयल एडवोकेट और नरेश चट्ठा समेत अन्य समर्थकों ने खुशी जताई है। समर्थकों का कहना है कि सांसद ने अपने दस साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य अपने संसदीय क्षेत्र में किए हैं, यह उसी का नतीजा है कि इस बार भी आला कमान ने उन पर ही भरोसा जताया और टिकट दिया।

समर्थकों का कहना है कि इस आर भी जिंदल भारी मतों से जीत हासिल कर लोकसभा में जाएंगे और अपने क्षेत्र समेत प्रदेश भर के विकास कार्यों के लिए प्रोजेक्ट लेकर आएंगे। समर्थकों ने कहा कि जिंदल की उपलब्धियों की कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का ही नतीजा है कि उन्हें इसी संसदीय क्षेत्र से टिकट हासिल हुआ है जो एक बड़ी उपलब्धि है और कैथल के लिए गौरव की बात है। इस बार भी जिंदल की जीत पक्की है। दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी उनके सामने टिक भी नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें