फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज के नवदीप द्वितीय

Tue, 07 Apr 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी प्रबंधन के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह कैंप राजस्थान कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, उदयपुर में आयोजित हुआ। इस दौरान नवदीप ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जन्नत, लीना और मालक सिंह को अनुशासित व्यवहार के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रेडक्रॉस के सिद्धांत—मानवता, निष्पक्षता, सेवा और सहयोग—के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कॉलेज के आठ स्वयंसेवक जन्नत, गीतांश, हर्ष, नवदीप, मालक सिंह, लीना, वर्षा और स्नेहा ने वाईआरसी काउंसलर अनिता और डॉ. अनुकृति के मार्गदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


कैंप में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि आपात स्थिति में समय पर दी गई प्राथमिक सहायता किसी की जान बचा सकती है। साथ ही रक्तदान, आपदा राहत और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे रेडक्रॉस के विभिन्न अभियानों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यह कैंप विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिससे उनके आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों की समझ मजबूत हुई। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें