फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौतपा का दिख रहा असर, सड़कों पर सन्नाटा

Thu, 29 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौतपा शुरू होने के बाद अब जिले में गर्मी के तेवर फिर से तल्ख हो गए हैं। नौतपा का असर खूब दिख रहा है। लू लोगों को सता रही है। हालात यह है कि दोपहर के समय ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा नजर आता है।

मंगलवार को भी पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान देखे गए। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान दिन में कुछ समय तक बादल भी छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं, बादल छाने के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गर्मी का असर दिन प्रति दिन बढ़ रहा है, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी के बेहाल नजर आने लगे हैं। सुबह से धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है दोपहर के समय तो पारा 42 डिग्री तक भी पहुंचने लगा है, जिससे दिनभर लू व गर्म हवा चलती रही। दोपहर के समय ग्रामीण क्षेत्र के कई सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।

नौतपा शुरू हुए केवल चार दिन हुए है परंतु तापमान में बढ़ी मात्रा बढ़ोतरी देखने को मल रही है जिससे लोगों का दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। गर्मी का असर लोगों को स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है, आए दिन जिला नागरिक अस्पताल में उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग घंटों कतारों में लगकर अपना उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग ने वीरवार को भी बारिश की संभावना जताई है। बारिश हुई तो अब उमस बढ़ने का अनुमान रहेगा। वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर आइसक्रीम, गन्ने का रस, नींबू की शिकंजवी, फलों के जूस के अलावा बाजार में तरबूज व खरबूजा की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें