फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

Thu, 29 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। कस्बा ढांड में बस स्टैंड के पास एक युवक का शव मिला है। बस स्टैंड पर लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव के पास मोबाइल मिला है और युवक साधु के कपड़े पहने था। बावजूद इसके उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा। इस बीच उसकी पहचान की कोशिश की पर पुलिस असफल रही। मृतक की पहचान न होने की स्थिति में अभी इसे 72 घंटे तक सामान्य अस्पताल में रखा जाएगा। पुलिस मृतक युवक की पहचान का प्रयास कर रही है और साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसकी मौत किन कारणों से हुई है।
विज्ञापन


ढांड थाना एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि शव के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। वहां पर मोबाइल मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें