फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौ दिन नहीं तपेगा नौतपा, तीन दिन बारिश के आसार

Tue, 27 May 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीती 25 मई से नौतपा शुरू हुआ, लेकिन इसकी शुरुआत से एक दिन पहले जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इसके असर से दिन के तापमान में 9.7 डिग्री तक की गिरावट आई। तापमान में भारी गिरावट से नौतपा का पहला दिन राहत भरा गुजरा। मौसम विशेषज्ञ की माने तो नौतपा के आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना रहेगी।

गौरतलब है कि शास्त्रों के मुताबिक नौतपा तब लगता है, जब ज्येष्ठ महीने में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दौरान धूप पूरे रौ में रहती है। भीषण गर्मी के चलते लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में इस दौरान लोगों का अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है लेकिन इस बार हालत बदले दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के किसी भी जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया। इस बार नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने के आसार कम दिख रहे हैं। बीच में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान कम रहने के आसार हैं। 27 से 29 तक बारिश के बीच बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा बताया कि अरब सागर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र से प्रचुर मात्रा में नमी वाली हवाएं पूर्व दिशा से घूमकर प्रदेश में तीन-चार दिनों से आ रही थी। वहीं आगामी तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के दक्षिणी और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों पर बना। साथ ही साथ पूर्वी हवाओं के मिलन से मौसम में गरज चमक के बादलों का निर्माण हुआ। इसके असर तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की आंशका जताई है।
विज्ञापन


हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। इससे दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई और दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गए। इस बदलाव से शहर में अधिकतम तापमान 29.0 से 39.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें