फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौतपा ने तपाया, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच नारियल पानी खरीदने आए ग्राहक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। जिले में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बूंदाबांदी की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप बहुत तेज हो जाती है। दोपहर के समय 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं (लू) ने भी परेशानी बढ़ा दी है।
इन गर्म थपेड़ों के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का बुरा हाल रहा। बाजार और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसर जाता है। लोग चेहरे और सिर को सूती कपड़े से ढककर ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

रात में भी राहत नहीं : गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है बल्कि रातें भी तप रही हैं। न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
इसके कारण रात के समय भी लोगों को उमस और गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है।
कूलर और एसी भी इस भीषण तपिश के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। बिजली की मांग बढ़ने से कई इलाकों में कट लग रहे हैं जिससे परेशानी और बढ़ गई है।

भीषण गर्मी के बीच नारियल पानी खरीदने आए ग्राहक। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें