कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बताया कि 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 2, 3, 7 व 9 दिसंबर को प्री-लोक अदालतों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले मामलों की पहचान प्री-लोक अदालत में जाएगी और इसमें सिविल, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, श्रम, ट्रैफिक चालान के अलावा अन्य मामले शामिल किए जाएंगे। संवाद