फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंस वध, रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई

Sat, 28 Jun 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ंगुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ चल रहा है। छठे दिन वृंदावन से पधारी कथा व्यास रश्मि मिश्रा ने कंस वध, रासलीला और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग का संगम ही श्रीमद्भागवत है और यह कलियुग में भवसागर पार करने का श्रेष्ठ साधन है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह की झांकी के दर्शन किए और रुक्मिणी का कन्यादान कर वस्त्र आदि अर्पित किए। मुख्य यजमान धर्मपाल शर्मा दंपति ने सपरिवार पूजन किया। 29 जून को हवन, कलश वितरण और माखन चोर ड्रा होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें