संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत हलका के गांव गुलियाना निवासी मोनू का चयन 10वीं एशियन पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस चैंपियनशिप के ट्रॉयल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित किए गए थे।
मोनू अब मलेशिया के कालनांग शहर में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके कोच देशराज ने बताया कि मोनू यूनिक मार्शल आर्ट एकेडमी, कैथल में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस उपलब्धि पर कैथल में मोनू के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें कैथल ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिरोही, महासचिव जगदीप पुंडीर और ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव विनोद सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कैथल ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल सिरोही ने कहा कि मोनू की सफलता पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। महासचिव जगदीप पुंडीर ने कहा कि मोनू जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और कैथल से और भी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। मोनू ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी लगातार की गई प्रैक्टिस सफल रही। वह प्रतियोगिता में जीतने की कोशिश करेंगे।