फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिमला गांव में दादा खेड़ा स्थल पर नंदी की मूर्ति स्थापित

Mon, 23 Feb 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
22केएलटी8: दादा खेड़ा स्थल पर स्थापित की गई नंदी की मूर्ति
विज्ञापन
कलायत। गांव शिमला में रविवार को दादा खेड़ा स्थल पर ग्रामीणों की ओर से सामूहिक रूप से नंदी की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत हवन-यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ हुई जिसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र की खुशहाली और पशुधन की रक्षा के लिए आहुतियां डालीं। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद जैसे ही मूर्ति का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह मूर्ति न केवल गांव की साझा संस्कृति का प्रतीक है बल्कि हमारे गौरवशाली पशुधन के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति भी है। ग्रामीणों का कहना है कि दादा खेड़ा गांव की आस्था का केंद्र हैं और इस प्रकार के सामूहिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत होता है। मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनिल मोर, जोरा सिंह, सिया राम, डॉ. सुरेश, बदन सिंह, जसबीर, पीयूष मोर सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु कमला, बिमला, राजो रानी और बाला देवी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें