22 ढांड 02 स्वर्ण पदक विजेता मीनाक्षी एवं माफी कोच के साथ।
ढांड बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय कौल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बीएससी स्पोर्ट्स की छात्राएं मीनाक्षी एवं माफी ने समन्वय,परिश्रम और खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं पुरुष वर्ग में बीएससी स्पोर्ट्स के छात्र प्रिंस एवं आदित्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कठोर साधना, अनुशासन तथा प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय तथा राज्य स्तर पर अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।