फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निबंध में नैंसी और भाषण प्रतियोगिता में मंदीप प्रथम

Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
02 कैथल। जाट पीजी महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। संस्थान 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जाट पीजी महाविद्यालय में जिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार भवन में छुआछूत एक अभिशाप विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में निबंध श्रेणी में नैंसी ने प्रथम, मंजू ने द्वितीय एवं मुस्कान और जन्नत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मंदीप ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय तथा अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी स्पोर्ट्स के छात्रों ने विशेष रूप से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व तहसील कल्याण विभाग से शीशपाल, संजीव कुमार, प्रदीप सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संदीप धालीवाल ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. लाभ सिंह चौहान एवं प्रो. सुधीर गोयत शामिल रहे।

प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लों ने अपने संबोधन में छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई को एक अभिशाप बताते हुए इसके कारणों, प्रभावों तथा समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें