फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नानकपुरा गांव के पट्टेदार किसान प्यारा राम को मिला जमीन का मालिकाना हक

विज्ञापन
उपायुक्त अपराजिता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए स. हरपाल सिंह व अन्य। - फोटो : गायत्री श​क्ति पीठ मंदिर में आयोजित ​शिविर में योग का प्र​शिक्षण करते बच्चे।
विज्ञापन
गुहला चीका। गुहला के गांव नानकपुरा के एक पट्टेदार किसान को जमीन का मालिकाना हक मिला है। उपायुक्त अपराजिता ने संंबंधित विभागों को पत्र जारी कर किसान को भूमि हस्तांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। पट्टेदार किसान प्यारा सिंह को जमीन का मालिकाना हक मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के अन्य पट्टेदार किसानों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को क्षेत्र के कई किसानों ने हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी पंजाबी के निदेशक व आबादकार पट्टेदार संघर्ष समिति के चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित के कार्य प्रमुखता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुहला क्षेत्र के पट्टेदार किसान पिछले कई वर्षों से जमीन का मालिकाना हक देने की मांग करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में अब किसानों को उनकी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गांव नानकपुरा के किसान प्यारा सिंह को 14 कनाल 3 मरला भूमि हस्तांतरित करने के उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आदेश जारी किए हैं। किसान प्यारा सिंह को 14 कनाल 3 मरला भूमि के मालिकाना हक के लिए सरकारी क्लेक्टर रेट की 50 प्रतिशत राशि देनी होगा। इस मौके पर डॉ. साहब सिंह संधू, नानकपुरा की सरपंच नरेंद्र कौर, होशियार सिंह राणा, सतपाल सिंह और दर्शन सिंह मौजूद रहे।

उपायुक्त अपराजिता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए स. हरपाल सिंह व अन्य।- फोटो : गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित शिविर में योग का प्रशिक्षण करते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें