फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेरिट में आया नाम, चले दार्जिलिंग भ्रमण पर

Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला कैथल के पीएमश्री स्कूल के 12 बच्चे और दो अध्यापक शनिवार को सात दिवसीय भ्रमण के लिए पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग के लिए कैथल से रवाना हुए। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार व यूथ एंड इको क्लब के जिला कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।

गौरतलब है कि जिला परियोजना शिक्षा परिषद पंचकूला के एडवेंचर पोर्टल पर आवेदन के बाद इन बच्चों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। इसी कड़ी में चयनित बच््चे केरल और उड़ीसा भी जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार ने कहा कि यह बच्चों के लिए एक ऐतिहासिक पल रहेगा। इसमें बच्चे दूसरे राज्यों की संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करेंगे तथा अपने हरियाणा की संस्कृति के बारे में वहां के बच्चों को बताएंगे। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ही इस भ्रमण में शामिल किया गया है।

जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने कहा कि बच्चों को प्रकृति को नजदीक से समझने व देखने का अवसर प्राप्त होगा, ट्रैकिंग करवाई जाएगी। नेशनल इंटीग्रेशन प्रोग्राम के तहत विभिन्न कल्चरल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। रात को शिविर फायर होगा। राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए छात्र आपस में विचारों का संस्कृति का आदान-प्रदान करेंगे। इसके साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह समग्र शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए उत्साहवर्धक व रोमांच से भरा आयोजन है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान आठ अक्तूबर तक विद्यार्थी साहसिक शिविर के दौरान ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ऑब्स्टैकल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


एडवेंचर शिविर के जिला नोडल अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि इस शिविर में सभी पीएम श्री स्कूलों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबडी से खुशी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल से रंजू और विशाल, स्वतंत्रता सेनानी श्री मनीराम पीएम श्री विद्यालय नरड से मुस्कान व तरुण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल से शिवानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर से अंजू ,पंकज, आशीष ,अरमान तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन से हसन प्रीत शामिल है। इस अवसर पर जिला सहायक परियोजना संयोजक मनोज पवार, नरड़ स्कूल से प्राध्यापक विजेंद्र अत्रि, जिला मौलिक कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा व अध्यापिका शशिकांत शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें