फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वसम्मति से नमन बने सीवन ब्लॉक के प्रधान

Sun, 12 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। निजी स्कूलों की कार्यकारिणी बैठक ब्लॉक प्रधान शुभम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें वर्ष 2026 के लिए सीवन ब्लॉक के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। राजेश मुंजाल (योगेश्वर स्कूल) ने नमन शर्मा का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सुनील मदान को सचिव और शुभम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रधान अतुल शर्मा, जिला चेयरमैन प्रदीप कसान, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलिंद्र संधू, जिला सचिव सत्यजीत सैनी और जिला कोषाध्यक्ष अरविंद मौजूद रहे। बैठक का संचालन संजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला प्रधान अतुल शर्मा और चेयरमैन प्रदीप कसान ने निजी स्कूलों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की। एक अहम निर्णय के तहत जिला स्तर पर लीगल सेल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया, जो स्कूलों को कानूनी सलाह और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मुख्तयार सिंह, कुलदीप चीमा, संजय सरदाना, विक्रम मुंजाल, ओम प्रकाश शर्मा, अमरिंदर सिंह खारा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें