Nalvi should immediately stop defaming Haryana Committee: Jathedar Bhati
- फोटो : Kaithal
हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु घरों का प्रबंध और धर्म प्रचार प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व व सदस्यों के सहयोग के साथ अच्छे से कर रही है। परंतु कुछ अपने निजी स्वार्थों के लिए कमेटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह आरोप हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव जत्थेदार जसवीर सिंह भाटी ने लगाया।
यहां जारी विज्ञप्ति में भाटी ने कहा कि शुरू से ही प्रधान पद की लालसा रखने वाला दीदार सिंह नलवी हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि नलवी ओच्छी हरकतों तुरंत बंद करें। वर्ष 2014 में जब हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किया तो उस समय से ही दीदार सिंह नलवी ने खुद कमेटी प्रधान बनने के लिए अनेक तरह के हत्थकंडे अपनाए। पहले स. जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ इसी तरह की हरकतें कीं। उस समय सरकार के साथ मिलकर पांच बार जगदीश सिंह झींडा को प्रधान पद से हटाने की कोशिश की। लेकिन सदस्यों का साथ न मिलने करके कामयाब नहीं हो सके। पूर्व प्रधान झींडा का नलवी की मीटिंगों में उपस्थित होना भी शंका प्रकट करता है। स्वयं नलवी ने भी संत बलजीत सिंह दादूवाल के पक्ष में वोटिंग की थी। अब पद की लालसा में नलवी फिर से ओच्छे हथकंडे अपना रहे हैं। हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी की तरफ से एक अगस्त का जनरल हाउस बुलाया गया था, जिस के खिलाफ दीदार सिंह नलवी हाईकोर्ट में पहुंचा। अब स्वयं यहां किस मुंह से आम लोगों का इजलास बुलाने की बात कर रहा है।