फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नैना ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

विज्ञापन
छात्रा ​खिलाड़ी नैना प्राचार्या अंजु गंभीर के साथ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल की 17 वर्षीय छात्रा नैना ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता। 11 से 13 सितंबर तक यमुनानगर के तेजली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैना ने अंडर-19 के 77 किलो भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर तक पहुंची नैना ने यहां भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन रजत मिलने के कारण इस बार उसे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिलेगा। अब नैना का लक्ष्य अगली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर हासिल कर सके। इसके लिए वह प्रशिक्षण में और मेहनत करने की तैयारी में है।

पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे
11वीं कक्षा में पढ़ रही नैना पढ़ाई में भी अच्छी हैं। कोच ज्योति ने बताया कि उसने 10वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। नैना सुबह स्कूल में अभ्यास करती हैं और शाम को जिम में प्रशिक्षण लेती हैं। वह रोजाना करीब पांच से छह घंटे अभ्यास करती हैं। कोच ज्योति ने बताया कि नैना में आगे बढ़ने की काफी क्षमता है। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर वह भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के साथ ही बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का लक्ष्य रख सकती हैं।
विज्ञापन


प्राचार्या अंजु गंभीर ने नैना की उपलब्धि पर उसे, खेल शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

छात्रा खिलाड़ी नैना प्राचार्या अंजु गंभीर के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें