फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में कांग्रेस विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर भाजपा का तीखा पलटवार

विज्ञापन
कलायत में पत्रकारों से रूबरू भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा। संवाद
विज्ञापन
कलायत। कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने भाजपा की पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को विकास कार्यों का बही-खाता मिलाने की चुनौती दी थी। इसके बाद विधानसभा में सियासत गर्मा गई और पूर्व राज्यमंत्री के बचाव में उनके बेटे भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा कूद पड़े।
विज्ञापन

बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में तुषार ढांडा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने विधायक विकास सहारण पर तंज कसे। ढांडा ने विधायक के रिपोर्ट कार्ड में पेश किए गए तथ्यों को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी तथ्य झूठे हैं। ढांडा ने टिप्पणी की कि विधायक रिपोर्ट कार्ड पेश करने में देर से तो आए। इसके बावजूद उनका रिपोर्ट कार्ड दुरुस्त नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक कौन सी चक्की का आटा खाते हैं जिससे झूठ बोलने की इतनी हिम्मत आई।
तुषार ढांडा ने दावा किया कि कलायत को उपमंडल के रूप में विकसित करने का श्रेय केवल भाजपा सरकार को जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने 10 वर्ष के शासनकाल के अंतिम समय में इसे उपमंडल बनाने की घोषणा की थी। हालांकि यह घोषणा केवल कागजों तक सीमित रही। भाजपा के सत्ता में आने पर मनोहर लाल सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की विकास योजनाएं
मनोहर लाल सरकार ने 13 अगस्त 2016 को कलायत के लिए कई अभूतपूर्व घोषणाएं कीं। इसमें उपमंडल मुख्यालय भवन का निर्माण भी शामिल था। करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का पिटारा खोला गया। तुषार ढांडा ने कहा कि विकास कार्यों के इस दौर को पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के कार्यकाल में आगे बढ़ाया गया। शहरी और ग्रामीण अंचल के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता सच और झूठ के अंतर को अच्छी तरह समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें