फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कविता वाचन में नैना को मिला प्रथम स्थान

Wed, 10 Apr 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई कैथल एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के संयुक्त तत्वावधान में नव संवतसर 2081 के शुभारंभ पर बच्चों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई। इसमें नैना ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय व भावना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य और परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र व पेन देकर पुरस्कृत किया गया। परिषद ने विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह को विशेष सम्मान स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र पाल सारस्वत, कृष्ण द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का संचालन सतबीर जागलान ने किया।

कार्यक्रम के आरंभ में इकाई अध्यक्ष डा. जितेंद्र ने नव सवंतसर पर प्रकाश डाला और उपस्थित विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यालय में 19 चयनित छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी अपनी सराहनीय प्रस्तुतियां दी। निर्णायक की भूमिका सतपाल पाराशर, विकास, आनंद व रजनी शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दिलबाग, राजेश भारती, रजनी शर्मा, महेंद्र पाल सारस्वत, सतवीर जागलान, सतपाल पाराशर आनंद, डा. तेजेंद्र ने अपनी अपनी रचनाओं से विद्यार्थियों को सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर चीनू शर्मा, अंजू, भारत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें