फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Wed, 10 Apr 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अप्रैल महीना शुरू होने के बाद अब स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के प्रत्येक स्कूल में 18 से 20 प्रतिशत तक बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से स्कूल मुखियाओं को आदेश जारी किए हैं।

ऐसे में स्कूल मुखियाओं की ओर से दाखिलों की संख्या बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल की टीमें गांव में रैली निकाल और घर-घर जाकर कर अभिभावकों को जागरूक करने में जुट गई हैं। विभाग ने इससे पहले शिक्षा की मुख्य धारा की दूर हो चुके विद्यार्थियों को भी स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया था। परंतु अब विभाग ने सरकारी स्कूल के मुखियाओं को उनके स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


संख्या कम होने पर स्कूल बंद होने का बनता है खतरा ः सरकारी स्कूलाें में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना इसलिए जरूरी रहता है कि इन स्कूलों में संख्या कम होने पर स्कूल बंद होने का खतरा बनता है। ऐसे में डीईओ की ओर से दाखिला प्रक्रिया के बीच स्कूल मुखियाओं की विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी लगाई है। इस जिम्मेदारी के तहत अब स्कूल मुखियाओं ने अपना कार्य करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



निजी स्कूलों की ओर अभिभावकों का अधिक झुकाव होने से सरकारी स्कूलों से उनका माेह भंग होता है परंतु सरकारी स्कूलों का स्टाफ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कार्य करता है। ऐसे में उनके कार्यालय की ओर से स्कूल मुखियाओं को स्कूलों में 18 से 20 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को संख्या बढ़ाने के लिए पत्र जारी किया गया है। - विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें