फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को फिर मिलेंगे प्राचीन सात द्वार

Thu, 04 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नगर परिषद की आम बैठक में 24 मिनट में 72 एजेंडों पर आम सहमति की मोहर लगाते हुए शहर में विकास की कई परियोजनाओं को पारित कर दिया गया। कुछ पार्षदों ने बैठक में अपनी बातें रखीं, जिस पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। प्राचीन समय में शहर की पहचान रखने वाले सात एतिहासिक द्वार बनाए जाने के साथ-साथ महाभारतकालीन नवग्रह कुंडों के जीर्णोद्धार के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिनके पूरा होने पर लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे चेयरमैन यशपाल प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही एमई राजकुमार शर्मा ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इसके बाद अपनी बात रखते हुए पार्षद मोहन लाल शर्मा ने 2011 से अब तक सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार द्वारा पीएफ व ईएसआई जमा ना करवाने, डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए पूर्व में ठेका देने के बावजूद एजेंडे में इस बात को शामिल करने, धारा 35 के तहत करवाए गए कार्यों को सार्वजनिक करने और ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी?, ई-दिशा केंद्र में महज 2 कार्य होने, शहर में 5 करोड़ को 17 वार्ड छोड़कर महज 14 वार्ड में बांटने, नगर परिषद भवन पर 80 लाख की लागत के बावजूद खराबी होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, तीन माह पहले बिना जरूरत के कचरा उठान के वाहन खरीदने पर सवाल उठाए। जिस पर चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने उन्हें एजेंडे पर उनके द्वारा उठाई गई बातों पर जांच करवाने की बात की।

इसके बाद पार्षद गोपाल सैनी ने शहर में नक्शों को पास करने के लिए ईओ, सचिव व एमई की कमेटी बनाने की सिफारिश की। जिसे स्वीकृत कर दिया गया और नियमानुसार नक्शे पास करने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पार्षद विनोद सोनी ने शहर में खाली पड़ी जगह पर दुकानें बनाकर, चंदाना गेट पर 40 दुकानों की बिक्री करवाकर, लाला लाजपत राय काम्पलेक्स की पार्किंग व रखरखाव का टेंडर छोड़ने, भगवान परशुराम चौक से अंबाला रोड की ओर दो बस शेल्टर बनवाए जाने की मांग रखी। जिस पर हाउस में विचार के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

नगर परिषद उपाध्यक्ष डा. पवन थरेजा ने भाई उदय सिंह किले के पत्थर उखाड़े जाने पर कार्रवाई किए जाने, शहर में स्ट्रीट लाइटों की खराब व्यवस्था पर सवाल उठाए।

दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक में सुकमा और जम्मू एवं कश्मीर में शहीदों के बलिदान पर प्रजापति के प्रस्ताव पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रधान ने एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित करने का एलान करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी।

शहर में बनेंगे सात भव्य प्रवेश द्वार
परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि पुराना शहर जिन सात द्वारों के अंदर स्थित था। वहां एक बार फिर सात प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। जिनमें प्रत्येक पर 6 लाख रुपये की लागत आएगी। इनमें कोठी गेट, माता गेट, क्योड़क गेट, चंदाना गेट, डोगरां गेट, प्रताप गेट, रेलवे गेट, सीवन गेट व चंद्रशेखर गेट शामिल हैं।

24 मिनट में 72 एजेंडे भी पास, 5 पार्षदों सहित चेयरमैन भी बोले
बैठक दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुई, जिसमें पार्षद मोहन लाल शर्मा, विनोद सोनी, नरेश मित्तल, गोपाल सैनी सहित वाइस चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा व चेयरमैन भी बोले। महज 24 मिनट में शहीदों को नमन करते हुए बैठक के एजेंडे को पारित करने का एलान कर दिया गया। चेयरमैन यशपाल प्रजापति राजनीतिक रूप से पूर्व की बैठकों की बजाए इस बैठक में ज्यादा मजबूत नजर आए। वहीं 31 में से पक्ष-विपक्ष के 27 पार्षद बैठक में पहुंचे।

वहीं डा. पवन थरेजा व वीरेंद्र बिल्लू ने कहा कि बैठक में कई बातों को अनसुना किया गया। जल्द ही बैठक समाप्ति का एलान कर दिया गया। पार्षदों की सभी बातें सुनी जानी चाहिए थीं।

बैठक में एजेंडे को पारित करते हुए शहर के विकास के लिए एकजुटता दिखाने पर सभी पार्षदों का आभार। जो भी प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन पर शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। कुछ पार्षदों ने जो अपनी बात रखी है, उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यशपाल प्रजापति, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें