फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव के आरोपों पर वार्ड में निकले नप अध्यक्ष, किया निरीक्षण

Thu, 15 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
निरीक्षण करते चेरमैन और पार्षद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में लगे भेदभाव के आरोपों पर नगर परिषद अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने बुधवार को करीब आधा दर्जन वार्डों का दौरा कर विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। उनके साथ नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी भी गुणवत्ता जांचने के लिए साथ-साथ रहे। करीब सभी वार्डों में कोई ना कोई विकास कार्य चालू मिला। वहीं वार्डों में लोगों ने अपनी समस्याओं का दुखड़ा भी सुनाया। लोगों ने वार्डों में उनकी सुनवाई ना होने, सीवरेज, साफ-सफाई सहित कई तरह की शिकायतें कीं।
विज्ञापन


परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति बुधवार सुबह परिषद के दो जेई, एक एमई, पार्षद विनोद सोनी, सुरेश, दीपक शर्मा, काला सांगन, हरीश सचदेवा, गोपाल सैनी, सुरेंद्र पहलवान, कुलदीप सैनी, गौरव ढुल, विनोद शर्मा सहित कई लोगों के साथ वार्डों के दौरे पर निकले।

सबसे पहले वार्ड नंबर 31 में वाल्मीकि मोहल्ले का दौरा किया। दौरे के दौरान लोगों का सकारात्मक रवैया दिखाई दिया। वार्ड में चल रहे गली निर्माण पर उन्होंने वार्डवासियों की राय भी जानी। इसके अलावा वार्ड 5 व 6 में भी उन्होंने गलियों में प्रयोग हो रही मैटेरियल को जांचा। इसके बाद वार्ड नंबर 4 में स्थित नानकपुरी कॉलोनी में पहुंचे तो वहां के वार्डवासियों ने अध्यक्ष के सामने गलियों के निर्माण सहित अन्य कार्यों में भेदभाव पर अपना दुखड़ा रोया। इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने नगर परिषद द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने को लेकर चलाई गए वाहन पर सवाल खड़े किए। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी सतर्क नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वार्ड नंबर 5 व 6 में गलियों, नालियों के निर्माण कार्य को जांचा। साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों को भी गुणवत्ता की जांच के लिए कहा। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में प्रयोग की गई सामग्री को भी जांचा।

नगर परिषद अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने कहा कि नगर परिषद की आम बैठक में भेदभाव के जो आरोप पार्षदों ने लगाए थे। उन आरोपों की जांच के लिए वे वार्डों में गए। वहां अन्य वार्डाें की तर्ज पर चल रहे विकास कार्य देखे। सभी वार्डों में 10-10 लाख रुपये की ग्रांट से विकास कार्य चल रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुणवत्ता को जांचा। सभी जगह काम सुचारु रूप से चलता हुआ मिला। लोगों ने मौके पर जो शिकायतें दी हैं, उनका समाधान भी करवाया जाएगा।

गए थे विकास कार्यों की जांच के लिए, सुननी पड़ी शिकायतें
वार्डाें में पहुंचे प्रधान सहित अधिकारियों के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। वार्ड 4 वासी महिला गुरदीप कौर ने कहा कि गली का निर्माण तो हो गया। लेकिन बरसात होने पर सारा पानी उसके घर के आगे इकट्ठा हो जाता है। जिस कारण उसकी पड़ोस की महिलाओं के साथ बहस होती है।
वार्ड निवासी महिला रीतू ने कहा कि उसके घर के बाहर बिजली की तारों का एक खंभा है। जिस पर तारों का जंजाल बना है और हर टाइम शार्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत कमेटी से लेकर बिजली विभाग को भी दी है। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वार्ड नंबर 4 में वार्डवासी महिला मीनू, कमला वर्मा, किरण बाला और सुनीता ने कहा कि पानी खड़ा होने की समस्या का समाधान तो हो गया। इसके अलावा गली के निर्माण के अलावा अन्य कोई काम नहीं हुआ है। सीवरेज व्यवस्था ठप हो चुकी है।  

सरकार का आभार भी जताया
वार्ड नंबर 31 वासी गीता राम, सुरता राम, मीनू ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में उनकी कालोनियों को काफी फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन उनकी कॉलोनी में एक माह पूर्व आए थे। जिसके बाद विकास कार्य शुरु हुए और अब जब कार्य चल रहे हैं तो उनकी समीक्षा करने भी वह पहुंचे है।

ठेकेदार को दिए काम में सुधार के आदेश
जब नगरपालिका अध्यक्ष वार्ड नंबर 31 का दौरा कर रहे तो नवनिर्मित गली में नाली के टूटे होने पर वार्डवासी प्रेमा ने शिकायत की। जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने तुरंत ठेकेदार को ठीक करवाने के आदेश दिए।

एमई राजकुमार ने बताया कि अध्यक्ष ने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना उद्देश्य कार्यों में होने वाली धांधली के बारे में जानना था। लेकिन हर वार्ड में निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य चल रहा है। किसी भी वार्ड में गड़बड़ी जैसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें