फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानीपत में म्हारी खिलाड़ियों ने वुशू में फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पानीपत में 28 से 29 अगस्त तक आयोजित खेलो इंडिया महिला वुशू लीग प्रतियोगिता में कैथल की चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का परचम लहराया है। उन्होंने कुल छह पदक हासिल किए, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें खिलाड़ी सवेरा ने दो स्वर्ण और निशा ने दो रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी कोच शिव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कैथल की चार खिलाड़ियों ने 14,17 व ओपन आयु वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। खिलाड़ी जीवन विजेता ने 18 वर्ष आयु वर्ग में चैनक्वान में खेलते हुए रजत पदक जीता। खिलाड़ी सवेरा अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में चैनक्वान में खेलते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, खिलाड़ी निशा ने ताइची और जियान ताइची में खेलते हुए दो रजत पदक जीते। खिलाड़ी सुजल ने ताइची में कांस्य पदक जीता।

कोच शिव कुमार ने बताया कि छह से 11 अगस्त को पटना में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीवन विजेता ने गुनशु व दौशू में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। वह सातवीं बार राष्ट्रीय पदक विजेता बनी है। खिलाड़ी जीवन विजेता पहले पटियाला के एनआइए में व अब एनसीओई भोपाल में अभ्यास कर रही है। इस मौके पर जिला वुशू संघ के प्रधान प्रयागराज बालू, राहुल व नरेंद्र पाल सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें