फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: म्हारी बेटियां बास्केटबॉल, हॉकी में लहराएंगी परचम

Thu, 12 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल कैथल की चार छात्राओं का राज्य स्तरीय स्कूली 19 आयु वर्ग बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इनमें सेजल, इशिका, खुश मनप्रीत और खुशी शामिल हैं।

प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर तक करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। इनमें से हमारे विद्यालय की चार छात्राएं नौवीं से सेजल, इशिका, खुश मनप्रीत और 11वीं कक्षा से खुशी शामिल होंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय का माहौल खुशनुमा है। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को बधाई दी व उनको बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक अभिषेक सहारण ने भी चयनित छात्राओं का अग्रिम प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन शब्दों से हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

हाॅकी में दम दिखाएंगी चीका की बेटियां
गुहला-चीका। प्रदेश स्तरीय स्कूल हाकी प्रतियोगिता में मेजर ध्यान चंद हाॅकी नर्सरी चीका की तीन बेटियां अपना दमखम दिखाएंगी। इन तीनों से खिलाड़ियों को बुधवार को अकादमी के कोच नरेश कुमार जांगड़ा, स्कूल प्रिंसिपल अशोक कुमार, एसएमसी प्रधान कुलदीप फौजी, उपप्रधान संजीव कुमार ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
विज्ञापन


कोच नरेश जांगड़ा ने बताया कि अकादमी खिलाड़ी हरमन, नूर व मनजोत का जिला टीम में चयन हुआ था। अब ये तीनों ही छात्राएं जिला की तरफ से 12 से 14 अक्तूबर तक रोहतक में होने वाली प्रदेश स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। नरेश कुमार ने बताया कि चीका की मेजर ध्यान षचंद हाकी अकादमी में लगभग 100 बच्चे कड़ा अभ्यास करते हैं। ये कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें