फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मजदूर की बेटी मुस्कान ने हैंडबॉल में चमकाया कैथल का नाम

विज्ञापन
हैंडबॉल की राष्ट्रीय ​खिलाड़ी मुस्कान। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। गांव ग्योंग की 16 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी मुस्कान ने मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मजदूरी करने वाले सन्नी कुमार की बेटी मुस्कान अब तक तीन बार स्कूल राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में अंडर-19 स्कूल राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मुस्कान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग की छात्रा हैं। वह पिछले पांच वर्षों से ग्योंग हैंडबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनके कोच रविंद्र के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को लगातार निखारा है।
विज्ञापन


मुस्कान बताती हैं कि सफलता के लिए नियमित अभ्यास सबसे जरूरी है। वह प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे तक दो घंटे और शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे अभ्यास करती हैं। कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन के कारण ही उन्हें लगातार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है।

राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के अलावा मुस्कान राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनके नाम पांच राज्य स्तरीय पदक दर्ज हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद उन्होंने कभी संसाधनों की कमी को अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया।
विज्ञापन


कोच रविंद्र ने बताया कि मुस्कान मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। यदि उन्हें इसी तरह अवसर और बेहतर सुविधाएं मिलती रहीं तो वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं। मुस्कान की उपलब्धि से गांव ग्योंग और पूरे कैथल जिले में खुशी का माहौल है।

हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी मुस्कान। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें