फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमडीएन स्कूल की मुस्कान ने कला संकाय में जिले में किया टॉप

विज्ञापन
मुस्कान
विज्ञापन
कलायत। सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एमडीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने कला संकाय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि विद्यालय के कुल 23 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। मुस्कान के पिता हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। मुस्कान का सपना भारतीय लोक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करना है। विद्यालय की छात्रा श्रुति मौण ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं हिमांशु गर्ग ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमांशु इससे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) जेईई मेन में 99.67 पर्सेंटाइल प्राप्त कर चुके हैं। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में प्रिंस और सिमरन ने 93.8 प्रतिशत, शालू ने 91 प्रतिशत, गौरव कुमार ने 90.8 प्रतिशत, सानिया ने 88 प्रतिशत, अंजू ने 86.6 प्रतिशत, अनु और अंजलि ने 86.2 प्रतिशत, खुशबू ने 85.8 प्रतिशत सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विजय कंसल ने सभी को बधाई दी।

मुस्कान

मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें