फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार के लिए कर दी थी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह पाई से गुम हुए 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या उसके ही दोस्त ने 70 हजार रुपये के लिए कर दी थी। ये खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव बरामदगी के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन कार्यालय में डीएसपी रविंद्र कुमार सांगवान ने बताया कि 28 अप्रैल को गांव पाई निवासी सलिंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इसमें उसने उसके भाई भाई रविंद्र कुमार के लापता होने की बात कही थी। उन्होंने इस मामले में पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के साथ जांच के बाद करनाल के मोरमाजरा निवासी दीपक ऊर्फ बीरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या सहित शव खुर्द बुर्द करने के आरोप में भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करनाल में एक सिक्योरिटी कंपनी में चालक की नौकरी करता है। मृतक रविंद्र उसके पड़ोस के गांव बल्ला में शादी शुदा था। उसका रविंद्र की ससुराल में आना जाना था, यहां पर उन दोनों की दोस्ती हो गई। रविंद्र ने उसे काम दिलवाने की बात कही थी। उसने 28 अप्रैल को रविंद्र को करनाल बुलाया। जहां से वे दोनों दीपक की बाइक पर मूनक चले गए। जहां उन दोनों के द्वारा शराब व खानेपीने का सामान लेकर नहर पर शराब पी। इस दौरान उसने रविंद्र को योजना अनुसार ज्यादा शराब पिलाई। उसको ज्यादा नशा होने पर आरोपी दीपक ने रविंद्र से 70 हजार रुपये व उसके दस्तावेज ले लिए तथा रविंद्र के गले में परना डालकर उसे खींचकर नहर में फेंक दिया। हड़पी गई नकदी, वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी तथा घटनास्थल की निशानदेही सहित व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें