फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लकड़ी की फट्टी, पाइप से वार कर की थी हत्या

Thu, 05 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। गांव डुलयाणी में विवाहिता ज्योति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी ज्योति के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लकड़ी की फट्टी और प्लास्टिक पाइप से वार कर उसकी हत्या की थी।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में पीएसआई सुनील कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी और एक प्लास्टिक पाइप भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पिता वेदप्रकाश निवासी सिरटा रोड, कैथल ने शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी ज्योति की शादी करीब 10–11 वर्ष पूर्व गांव डुलयाणी निवासी सुरजीत सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए, लेकिन इसके बाद से ही पति, सास बीरमती, ससुर ईश्वर सिंह, देवर और ननद दहेज की मांग के लिए ज्योति को लगातार प्रताड़ित करने लगा। मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में पंचायत से समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। शिकायत के अनुसार 3 फरवरी को अपराह्न करीब तीन बजे ससुर ने फोन कर मारपीट की सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे तो ज्योति गंभीर रूप से घायलवस्था में पड़ी थी। उसे मोटरसाइकिल पर पहले पूंडरी और फिर कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें