फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में मर्डर: लोहे की रॉड व डंडों से किया वार, दोस्तों ने मामा के घर ले जाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 15 Mar 2025 11:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

शिकायत के अनुसार, सन्नी ने लोहे की रॉड से प्रिंस की गर्दन पर जोरदार वार किया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद रोहित और बिल्ला ने डंडों से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला और विजय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के पाडला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों ने मिलकर 24 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी। मृतक प्रिंस को उसके ही दोस्त मामा के घर सौंगल ले जाने के बहाने वहां लेकर गए और फिर एक कमरे में बिठाकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में नौ आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से वार किया, जिससे युवक की मौत हो गई। मामले में राजौंद थाना पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना का पूरा विवरण
राजौंद थाना में दी गई शिकायत के अनुसार, पाडला निवासी अंकुश ने बताया कि वह अपने गांव के विशाल, विजय, अमन, सावन और प्रिंस के साथ दोस्ती रखता था। अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी, कैथल में किराए के मकान में रहता था, जबकि उसकी मां का मायका गांव सौंगल में था।

14 मार्च को अमन ने फोन करके बताया कि उसका मामा विनोद उन्हें सौंगल बुला रहा है। इस पर सभी दोस्त मोटरसाइकिलों से अमन के साथ सौंगल पहुंच गए। वहां विनोद ने उन्हें एक कमरे में बैठा दिया।
विज्ञापन


शाम होते ही जब उन्हें झगड़े की आशंका हुई और वे वहां से निकलने लगे, तो अमन ने उन्हें रोक लिया। कुछ ही देर में कमरे के अंदर कई लोग घुस आए और उन्होंने अचानक हमला कर दिया।

लोहे की रॉड और डंडों से हमला
शिकायत के अनुसार, सन्नी ने लोहे की रॉड से प्रिंस की गर्दन पर जोरदार वार किया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद रोहित और बिल्ला ने डंडों से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला और विजय भी मौजूद थे। सिर पर गंभीर चोटें लगने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी मारपीट बंद कर भाग निकले। घायल अवस्था में प्रिंस को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
राजौंद थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें