फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस के हत्थे चढ़ी हत्यारोपी पत्नी

Sat, 29 Jun 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। बाता गांव में एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी बाता निवासी किरण बाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाता निवासी नंत राम की शिकायत के अनुसार वे चार भाई थे। रोहताश सबसे छोटा था। नंत राम ने बताया कि रोहताश की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव चौचडा की किरण के साथ हुई थी। उनके छह वर्ष का बेटा व आठ वर्ष की बेटी है। वह मकान में ही किरयाना की दुकान चलाता था।

बुधवार शाम के समय वह रोहताश का हालचाल जानने के लिए घर पहुंचा तो देखा कि दुकान और घर के दरवाजे बंद थे। कई बार आवाज लगाने के बाद रोहताश की पत्नी किरण ने दरवाजा खोला। नंत राम के मुताबिक, भाई का हालचाल पूछने पर किरण ने बताया कि मकान की सीढि़यों से गिरने के कारण रोहताश के सिर पर चोट लगी है।
विज्ञापन


उसने अंदर जाकर देखा तो उसका भाई मकान के सबसे पीछे वाले कमरे में चारपाई पर लेटा पड़ा था। उसके सिर पर चोट लगी थी और खून निकल रहा था। उसकी गर्दन पूरी तरह से नीली पड़ी थी। उसी समय रोहताश की घरवाली ने बताया कि रोहताश की मौत हो चुकी है। वह तुरंत अपने घर वापस आया और परिवार के ही सतीश व साहिल को घटना की पूरी जानकारी दे उनको साथ लेकर रोहताश के घर वापस आए।

इसके बाद सभी ने मिल कर रोहताश को चारपाई से नीचे उतारा और देखा की रोहताश की सांसें बंद थीं। उन्होंने तुरंत 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। नंत राम का दावा है कि किरण के मुंह से उसने सुना था कि रोहताश को निपटा कर ही घर जाऊंगी। इसी वजह से उसे पूरा यकीन है कि रोहताश की हत्या उसकी पत्नी किरण ने ही की है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी किरण ने रोहताश की हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि रोहताश अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता था, उसी से तंग आकर उसने उसके सिर व गर्दन पर डंडे से वार करके उसकी हत्या कर दी।

महिला आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें