फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव क्योड़क में करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग पिता के सिर में डंडा मारकर हत्या करने वाले 51 वर्षीय आरोपी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गांव क्योड़क निवासी बलविंद्र उर्फ पप्पल की शिकायत के अनुसार उसका करीब 75 वर्षीय पिता प्रेम सिंह खेतों में पशुओं की देखभाल के लिए रहता था। 10 मार्च को वह खेतों में मृत मिला था, जिसके सिर से खून बह रहा था। आरोप लगाया था कि उसके बड़े भाई सुशील उर्फ सुक्कड़ ने उसके पिता की सिर में चोट मारकर हत्या की है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने करीब 51 वर्षीय आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि लगभग 3 वर्ष पूर्व उसके पिता ने उसको चोट मारी थी, जिसकी रंजिश में उसके द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने कबूला कि डंडा उसने खेत में ही छुपा रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें