फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नैना में ईख में 27 दिसंबर को मिले महिला के शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नैना में ईख में 27 दिसंबर को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान कर ली है। मृतका की पहचान गांव बीरबडालवा जिला करनाल निवासी नीलम के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के पिता रामपाल ने बताया कि नीलम का विवाह पांच साल पहले पूंडरी निवासी कृष्ण के साथ हुआ था। वह एक साल से मायके नहीं गई थी। छह माह पहले उसने एक लड़की को जन्म दिया था, तभी से उसका पति कृष्ण व परिवार के अन्य लोग उसे ताने मारते थे। उसको ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के माध्यम से उन्हें महिला की मौत के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वे कैथल नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे अधिकारी मान सिंह ने बताया कि शव को चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट के बाद ही हत्या के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें