फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी पर लटका मिला दसवीं के छात्र का शव, हाथ की कटी हुई थी नस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव किठाना में 15 साल के दसवीं कक्षा के छात्र का शव घर में ही पंखें पर लटका हुआ मिला। उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पड़ोस के 7 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिता की ओर से पुलिस को दी शिकायत में किठाना निवासी जसबीर सिंह ने कहा है कि वह मेहनत - मजदूरी करते है। उनका बेटा अंकित सोमवार को पढ़कर घर पर आया तो देखा की उसका शव पंखे से परने के साथ लटका हुआ था। उसके बाएं हाथ की नस कटी हुई थी। कपड़ों पर खून लगा हुआ था। परिवार के लोगों के साथ मिलकर बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है।
परिजनों का कहना है कि पड़ोसी इंद्र के साथ झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण बेटे अंकित को इंद्र सिंह तथा उसके बेटों श्यामा, धौलियां, कालिया और इंद्र सिंह के दो भाई महाबीर और सुंदर तथा इंद्र सिंह के पिता जाति राम ने हाथ की नस काट कर व सबने मिल कर गला दबा कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी राजौंद रमेश चंद्र के अनुसार पुलिस ने इस शिकायत के अनुसार इन सभी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें