फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका ने चलाया नालों की सफाई का अभियान

Mon, 01 Jul 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला/चीका। बरसात के मौसम के मद्देनजर रविवार को नगर पालिका ने शहर में बरसाती नालों की सफाई का अभियान चलाया। इस अवसर पर नगरपालिका के कोऑर्डिनेटर प्रकाश, मदन शर्मा व सफाई दरोगा ईसम सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए रविवार को गुहला स्थित वार्ड नंबर 11 व 13 में नालों की सफाई करवाई गई। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों से आह्वान किया कि पॉलीथिन के लिफाफे को प्रयोग ना करे और उन्हें इधर उधर ना बिखेरे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने घरों में सूखे व गीले कचरे के अलग अलग डस्टबिन लगाए और घर से निकले कूड़े का नगरपालिका की गाड़ी में डाले ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि अगर किसी आमजन को स्वच्छता से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह स्वच्छता एप के माध्यम से भी शिकायत कर सकता है, जिसका पालिका की ओर से तुरंत निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज करने के लिए डोर टू डोर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है जो शिकायत दर्ज करने के साथ शिकायत का समाधान भी करवाएगा। इस मौके पर सफाई कर्मचारी सागर कुमार, तलविंदर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें