कैथल। चोरों ने गांव मस्तगढ़ स्थित एक मकान से 30 हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी हरभजन सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 27 जून को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से 30 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।