फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला-चीका में पालिका ने लगवाई पीली पट्टी

Sat, 16 Nov 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। रेहड़ी फड़ी व अन्य सामान बेचने वाले लोगों को सड़क से पीछे रखने के लिए शुक्रवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने चीका पुलिस की मौजूदगी में कैथल रोड पर पीली पट्टी लगाई। इस दौरान चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने रेहड़ियों पर फल फ्रूट व अन्य सामान बेचने वाले लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति पीली पट्टी से आगे अपना सामान ना रखे।

साथ ही चेतावनी भी दी यदि कोई व्यक्ति नियमों को उल्लंघन करता पाया गया तो उसका सामान तो जब्त किया ही जाएगा साथ ही उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि चीका कैथल रोड काफी व्यस्त मार्ग है। रेहड़ियों पर सामान बेचने वाले लोग सड़क के किनारे तक अपना सामान रख लेते है, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी वजह से कैथल रोड पर पीली पट्टी लगा रेहड़ी वालों के लिए सीमा निर्धारित की गई है और जल्द ही शहर के सभी मार्गों पर इस तरह की पट्टियां लगाई जाएंगी। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सही जगह पर पार्क करें ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति ना बने। नगरपालिका कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर रखे गए सामान को दुकानदार तुरंत हटा लें, नहीं तो अभियान चला सड़कों पर रखे गए सामान को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें