फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाल्मीकि बस्ती की गली में कीचड़ और दलदल

Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
22 ढांड। वाल्मीकि बस्ती की गली में खड़ा गंदा पानी एवं कीचड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। वाल्मीकि बस्ती, ढांड की मुख्य गली में फैला कीचड़ और दलदल बस्तीवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए गली को उखाड़ा गया था, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद भी उसका निर्माण नहीं कराया गया।

गौरव, धर्मा, राजेश, बिट्टू, सोमा, अजय बेदी, अमन बेदी, सौरभ बेदी, दीपक, राजकुमार, रिंकू, कैलाशो और अमेरिकों ने बताया कि गली में गंदा पानी जमा रहने से बदबू फैल रही है और मच्छरों व कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया है। दलदल जैसी स्थिति के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे फिसलकर गंदे पानी में गिर जाते हैं।
विज्ञापन


गली में फैले दूषित पानी व पसरे कीचड़ से बदबू भी आती है जिससे ग्रामीण बीमारियां की चपेट में भी आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गली का सुधार करने के साथ-साथ पानी निकासी की मांग की।

नाराज ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। सरपंच का कहना है कि गली का निर्माण सीवरेज विभाग कराएगा, जबकि विभाग के अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते। पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने से गली में कीचड़ भी पसरा है। यहां से गुजरने के लिए जी को कड़ा करना पड़ता है कि कहीं गिर गए तो क्या होगा?
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गली का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

मामला मेरे संज्ञान में आया है। यदि गली में सीवरेज कार्य पूरा हो चुका है, तो जल्द ही उसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और बस्तीवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

-जगदीश, एसडीओ- ढांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें