फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांड में मिला एमटीपी किट का जखीरा

Fri, 23 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बावजूद एमटीपी किट बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर ढांड के राजेश नर्सिंग होम से 63 एमपीटी किट नई व 11 किट प्रयोग की हुई बरामद की। वहीं यहां से 27 कॉपर-टी सरकारी व कई औजार मिले। साथ ही मौके पर मिले एक एमआर से 4 एमपीटी किट बरामद की। ढांड पुलिस ने डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़ की शिकायत पर फर्जी महिला चिकित्सक सुधा वशिष्ठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर काबू कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद ढांड में राजेश नर्सिंग होम में छापा मारा गया। पहले यहां एक फर्जी ग्राहक को मरीज बनाकर 500 रुपये लेकर भेजा। जहां बिना डिग्री व बिना लाइसेंस के अस्पताल में कार्यरत सुधा वशिष्ठ ने पैसे लेकर दवाई दे दी। उसके बाद एक नए ग्राहक को दोबारा 3000 रुपये लेकर भेजा। जिस पर सुधा वशिष्ठ ने पैसे लेकर उसे इंजेक्शन लगाया और गर्भपात किट लेकर इलाज की तैयारी में लग गई। सूचना मिलते ही टीम ने अस्पताल में छापा मारा और रंगे हाथों चिकित्सक को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि छापेमार टीम में शामिल डा. नीरज मंगल, एसएमओ कौल डा. प्रदीप नागर, ड्रग्स कंट्रोलर डा. सुनील दहिया, बीईई राजेश कुमार ने अस्पताल में जांच की तो पाया कि 63 बिना प्रयोग किए नई एमपीटी किट व 11 प्रयोग की हुई किट बरामद की और 27 कॉपर-टी सरकारी व कई औजार मिले। इसके अलावा अस्पताल के पास खड़े एक एमआर से भी 4 एमपीटी किट बरामद की। बरामद सारे सामान को सील कर दिया गया है।

डा. कक्कड़ ने कहा कि गर्भपात कीट का इतना बड़ा जखीरा आज तक पूरे हरियाणा में कहीं बरामद नहीं हुआ है। टीम ने फर्जी महिला चिकित्सक को रंगे हाथों काबू किया है और उसके खिलाफ ढांड पुलिस में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें