फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और वायरल बुखार ने किया लोगों को बेहाल

Fri, 23 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
अस्पतालों में हर रोज आ रहे हैं मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेंगू और वायरल बुखार ने इस समय जिले भर में लोगों को परेशान किया हुआ है। करीब-करीब हर घर में वायरल बुखार के मरीज हो गए हैं तो काफी संख्या में लोगों को संदिग्ध डेंगू हो चुका है। वहीं सितंबर माह के अंतिम दिनों में डेंगू के काफी मामले सामने आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में डेंगू के हर रोज काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के एलाईजा टेस्ट में इनकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले अभी तक इस साल कैथल शहर सहित जिले में डेंगू को लेकर प्रकोप कम ही था। लेकिन सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। निजी अस्पतालों में हर रोज संदिग्ध डेंगू के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
शहर में मल्टीस्पेशलिटी शाह अस्पताल के एमडी डा. एमएस शाह के अनुसार हर रोज डेंगू के केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी इन केसों की सूचना दी जा रही है। पिछले सप्ताह काफी थे। इस समय भी डेेंगू के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बीएमएस डा. बालकृष्ण मक्कड़ ने कहा कि सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में डेंगू के मरीज बढ़े हैं। ये संदिग्ध डेंगू के मरीज अब ज्यादा आ रहे हैं। जिस कारण लगता है कि मच्छर कहीं न कहीं पनप रहे हैं। वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसम परिवर्तन के चलते लोगों में ये बीमारियां बढ़ रही हैं।

ऐसे करें बचाव
1. अपने घर या आस-पास के एरिया में पानी ना खड़ा होने दें। यदि कहीं पानी खड़ा है तो उसे खत्म कर दें।
2. मच्छरों से बचाव करके रखें। पूरे कपड़े पहने।
3. बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

सौथा में एक और की संदिग्ध डेंगू से मौत
गांव सौथा निवासी बिंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पिछले माह एक किशोर की संदिग्ध डेंगू के कारण मौत हुई थी। अब गांव वासी बचना राम की 18 सितंबर को संदिग्ध डेंगू के कारण मौत हो गई है। उसे पटियाला ले जाया गया था। वहां से वापस कैथल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा भी कइयों को गांव में बुखार है। उनकी मांग है कि यहां एक बार फिर से डेंगू व अन्य बीमारियों को लेकर बचाव अभियान चलाया जाए।

डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। यहां अभी तक 10 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। 12 संदिग्ध हैं। किसी की मौत डेंगू से नहीं हुई है। विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। डेंगू को लेकर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन

मनीष बंसल, सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें