फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांसद सुरजेवाला ने बच्चों को एआई और उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश

Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
एनुअल फंक्शन में बच्चों के साथ मौजूद सुरजेवाला । - फोटो : नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कैथल। ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाडला में वार्षिक समारोह (एनुअल फंक्शन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और बदलते समय में तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर बीआरडीएम स्कूल के संचालक वरुण जैन और नाराडांचल स्कूल के संचालक सुरेश नैन ने भी अपने विचार साझा करते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों पर ध्यान देने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन लाल धारीवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि संस्था के प्रबंधक बीरबल सिंह धारीवाल ने सांसद को बुके भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गिद्दा, नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राधा कृष्ण स्कूल के प्रबंधक लाभ सिंह, बीपीआर स्कूल के प्रबंधक सरवन कुमार, सनराइज स्कूल मघो माजरी के प्रबंधक खुशी राम, ग्राम पंचायत सरपंच रामभज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें