फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला कानूनों, सांविधानिक प्रावधानों की दी जानकारी

Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी । - फोटो : नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं में महिला सशक्तीकरण एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता छात्राओं के ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और बौद्धिक कौशल के विकास की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहतास के मार्गदर्शन में तथा महिला प्रकोष्ठ संयोजक राम मेहर सिंह के समन्वय में संपन्न हुआ। क्विज प्रतियोगिता का विषय भारत में महिलाओं के कानूनी अधिकार रखा गया, जिसके माध्यम से छात्राओं को महिला कानूनों, सांविधानिक प्रावधानों और सरकारी संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में टीम ई—प्रीति, कोमल और स्मृति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टीम बी—नीरज, सोनम और बिंदु ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि टीम ए—निशा, लवनीत और अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन निर्णायकों रविंदर और राम मेहर सिंह ने किया। मंच संचालन निशु द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अशोक, परवीन, निशु, सीमा, परदीप, तरुण, हरिपाल और राजरानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें