फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनोखी बाइक पर पहुंचे सांसद नवीन जिंदल

Mon, 30 Sep 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव पर जीत के लिए अब नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। रविवार को भाजपा के प्रचार के लिए सांसद नवीन जिंदल अनोखी बाइक पर पहुंचे तो लोग उन्हें देखने लगे।

जिले के कस्बा सीवन में आयोजित एक रैली में जिंदल ने घोड़ो के माध्यम से प्रचार करने की बात कही थी। वे घोड़े लेकर तो नहीं पहुंचे, लेकिन शहर में निकाले गए रोड शो में उन्होंने दुबई से मंगवाई गई 17 लाख रुपये की बाइक से प्रचार किया। वे ए टेन बाइक के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए उतरे। यह बाइक लोगों के काफी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


जिंदल के साथ पूर्व सांसद अशोक तंवर ने भी प्रचार किया। सांसद नवीन जिंदल ने रोड शो किया और स्वयं भाजपा प्रत्याशी का सारथी बनकर विशेष बाइक भी चलाई। दोनों नेताओं की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो की शुरुआत जाट स्कूल के निकट से की।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ हरियाणा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा। कैथल में देसी फायर ब्रांड नेता भारी मतों से जीतेंगे। कैथल के लोगों ने मन बना लिया है। इस बार फिर कैथल में कमल खिलेगा।
विज्ञापन


शगुन पैलेस में रविदासिया सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में 36 बिरादरी भाजपा के साथ है। यह माहौल दिखाता है कि हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें