फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांसद जेपी के बेटे, गुहला से दिल्लू राम ने भरा पर्चा

Thu, 12 Sep 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत /गुहला-चीका। जिले में बुधवार को विधानसभा क्षेत्रों पूंडरी व गुहला से चार-चार, कैथल से एक व कलायत से आठ कुल 17 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामांकन प्रक्रिया के सातवां दिन दिनभर गहमागहमी रही। अब नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने का वीरवार को अंतिम दिन रहेगा।

इससे पहले बुधवार को जिले की विधानसभा सीटों पर कई दिग्गजों ने नामांकन किया। इसमें आप के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा हिसार से सांसद जय प्रकाश के बेटे विकास सहारण और गुहला से पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर ने अपना नामांकन भरा। इसके साथ ही गुहला से जजपा प्रत्याशी कृष्ण बाजीगर और कैथल से जजपा प्रत्याशी संदीप गढ़ी ने नामांकन भरा। उनके नामांकन के कार्यक्रम में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री कमलेश के कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल पहुंचे थे। अब नामांकन के अंतिम दिन कैथल से भाजपा प्रत्याशी लीला राम, पूंडरी से आप प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा और कैथल से सतबीर गोयत नामांकन भरेंगे। अब तक पूरे जिले में 26 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन भरा जा चुका है। इसमें बुधवार को विधानसभा क्षेत्र पूंडरी व गुहला से चार-चार, कैथल से एक व कलायत से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जो 12 सितंबर तक जारी रहेगी। बुधवार को जिले में 17 लोगों ने नामांकन भरे। पूंडरी विधानसभा से हिसम भुक्कल, नरेश फरल, अमित रमाणा व दिलभाग भाणा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन भरे। कलायत से सुमित कुमार, सलिंद्र व दीपक कुमार ने कलायत विधानसभा से अपना पर्चा भरा।

इस दौरान संबंधित विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त किए गए। सभी नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग भी की गई है। बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। डीसी ने बताया कि प्रदेश में मतदान पांच अक्तूबर और मतगणना आठ अक्तूबर को होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति होती है।

साथ ही आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम 3 वाहन लाए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि (जमानत राशि) के रूप में 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें संबंधित चुनावों में आधी राशि अर्थात पांच हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवानी होगी।





उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम अच्छी तरह से भरने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें