फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद जिंदल शिक्षा को दे रहे प्राथमिकता : रविंद्र धीमान

विज्ञापन
निर्माणाधीन आधुनिक लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण करती सांसद जिंदल की टीम। संस्था - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कैथल। सांसद नवीन जिंदल की ओर से क्योड़क गांव के युवाओं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए, सांसद निधि से आधुनिक लाइब्रेरी के लिए 17.50 लाख रुपये प्रदान किए गए थे। इस अनुदान से गांव में आधुनिक लाइब्रेरी भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को सांसद की टीम ने गांव पहुंचकर निर्माणाधीन आधुनिक लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता और गति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। इस अवसर पर सांसद के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद का संकल्प है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का हर गांव शिक्षा, कौशल और आधुनिक संसाधनों से सशक्त बने। क्योड़क गांव में यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन-अध्यापन और बौद्धिक विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर कैथल हल्का प्रभारी अरविंद गोलन, विकास अधिकारी भूषण मंगला, डॉ. राज कुमार और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें