कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक खेत में बने कमरे से मोटरें व एक धार्मिक स्थल से कलश व घंटा चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में कलायत निवासी जयकुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 28 फरवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके खेत में बने कमरे से स्प्रे पंप की मोटर व चार ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव देवबन के सरपंच गजे सिंह ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 26 फरवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव के बाबा भगवान गिरी आश्रम से कलश, मंदिर का घंटा व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 15 हजार रुपये है। जांच अधिकारी पवन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।