फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसपी ने अपराधों की रोकथाम के दिए निर्देश

Sat, 02 Mar 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस लाइन में वीरवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्ज शामिल हुए। इस दौरान एसपी उपासना ने कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और अपराधों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी उपासना ने कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित न रखें एवं तय सीमा में जांच पूरी कर उसका चालान कोर्ट में पेश करें। क्षेत्र में विशेष तौर से पेट्रोलिंग व गश्त बढ़ाकर लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। सभी प्रबंधक थाना/चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करें, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर को काबू करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें। केसों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें