फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में मोटरसाइकिल सवार अधेड़ की मौत

Tue, 29 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर सोलूमाजरा के समीप अदानी साइलो के पास रविवार रात को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक अधेड़ की मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में बंदराना निवासी बलराम ने बताया कि वह रविवार को सीईटी परीक्षा देने गया था। रात को जब वह ढांड बस स्टैंड पहुंचा तो उसने अपने 47 वर्षीय पिता ईशम सिंह को फोन कर गांव ले जाने के लिए बुलाया। ईशम सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे लेने आ रहे थे, तभी सोलूमाजरा के पास अदानी साइलो के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ईशम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ढांड थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि बंदराना निवासी बलराम की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें