फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदसूई वासी बोले, गंदगी से जीना हुआ दुश्वार

Tue, 29 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। बदसूई गांव में जगह-जगह फैली गंदगी से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव में साफ-सफाई न होने के कारण दुर्गंध और मच्छरों की भरमार है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में समाजसेवी भीम कौशिक ने बताया कि गांव में न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही तालाबों की सफाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच की ओर से न तो कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही कोई विकास कार्य किए जा रहे हैं।

भीम कौशिक ने कहा कि उन्होंने कई बार सरपंच को मौखिक और लिखित रूप से इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने ब्लॉक समिति चीका की अध्यक्ष प्रतिनिधि जगतार माजरी से भी मिलकर स्थिति से अवगत करवाया। माजरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने एसडीएम गुहला और बीडीपीओ चीका से भी अपील की है कि गांव में फैली गंदगी को जल्द हटवाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई, तो वे डीसी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन


गांव में सफाई कार्य जारी है और तालाबों की सफाई भी करवाई जा रही है। पंचायत की ओर से विभिन्न विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे निराधार हैं। -दिल्लू राम, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें