फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, खंडहर से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। चोरों ने खरक पांडवा गांव से शनिवार देर रात एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली जिसे पुलिस ने कुछ ही दूरी पर स्थित एक बंद पड़े खंडहरनुमा मकान से बरामद कर लिया। मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक टूटा हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खरक पांडवा गांव निवासी सुल्तान और उनकी पत्नी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात्रि तीन युवक उनके घर पर आए थे। उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज किया और इसके बाद वे मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में उनकी मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर बंद पड़े एक मकान से बरामद कर ली गई है। जांच अधिकारी देवी दर्शन ने बताया कि रविवार देर रात्रि मोटरसाइकिल बंद पड़े मकान से बरामद कर ली गई है और मोटरसाइकिल मालिक द्वारा अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें